किसानों के भारत बंद का समर्थन करेगी दिल्ली कांग्रेस- चौ. अनिल कुमार

किसानों के भारत बंद का समर्थन करेगी दिल्ली कांग्रेस- चौ. अनिल कुमार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता दिनांक 27 सितंबर, 2021 को किसानों द्वारा बुलाए गए शांतिपूर्ण भारत बंद को अपना पूरा समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित तीन किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान करीब 300 दिनों से दिल्ली की सीमा पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि धरने के दौरान 600 से अधिक किसानों की मौत हुई है, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों के साथ इस मामले पर चर्चा करने की जहमत नहीं उठाई और न ही किसानों की दुर्दशा पर दया की।


चौ. अनिल कुमार ने कहा कि हम अपने किसानों के अधिकारों में विश्वास करते हैं, और हम काले कृषि कानूनों के खिलाफ उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि वें खुद गाजीपुर बार्डर पर कांग्रेस के कार्यक्रताओं व नेताओं के साथ किसानों के समर्थन में शान्तिपूर्ण तरिके से शामिल होंगे और साथ ही उन्होंने तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपिल की कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता दिल्ली के अन्य बार्डरों पर किसानों के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। 

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि किसान देश को खिलाने वाले रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन मोदी सरकार ने उनकी शिकायतें सुनने और काले कानूनों को निरस्त करने के बजाय उनके खिलाफ प्रतिशोध का सहारा लिया है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

दिल्ली की गिरती कानून व्यवस्ता पर अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अदालत परिसर के अंदर न्यायिक अधिकारी, वकील और वादी की न्यायिक सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। 


चौ. अनिल कुमार ने कहा कि आज भारत की राजधानी दिल्ली में दिन-प्रतिदिन हत्या, स्नैचिंग, डकैती, जबरन वसूली, बलात्कार, बच्चों का अपहरण और अन्य प्रकार के अपराध लगातार होते जा रहे हैं और दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार ऐसे अपराधों को रोकने में विफल साबित हो रही है। 


चौ. अनिल कुमार ने कहा कि नवीनतम राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के अनुसार लगातार दूसरे वर्ष दिल्ली ने 19 महानगरों में सबसे अधिक अपराध दर दर्ज की जो बहुत ही चिंता की बात है। दिल्ली पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि पिछले छह महीने में लूट, चोरी, स्नैचिंग, रेप और सेंधमारी के मामले बढ़े हैं 2021 में सड़क अपराधों में 30-40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भारत की राजधीन दिल्ली में अपराध दर में 57 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद को चुनाव वाले राज्यों का दौरा करने व मुफ्त बिजली और बेरोजगारी भत्ता जैसे झूठे वादों के प्रचार करने से फुरसत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द के पास इतना भी समय नहीं है कि वें भारत की राजधानी में बढ़ते अपराधों के बारे में केन्द्रीय गृहमत्री अमित शाह से मिलकर इन गम्भीर विषयों को उठा सके।  DDS