चिराग पासवान पर राजवर्धन सिंह परमार का गम्भीर आरोप...!

चिराग पासवान पर राजवर्धन सिंह परमार का गम्भीर आरोप...!

लोक जनशक्ति पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार ने सांसद चिराग पासवान पर आरोप लगाया कि चिराग पासवान उनकी बढ़ती लोकप्रियता से चढ़कर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं उन्हें बदनाम करने के गंदे हथकंडे भी आजमा रहे हैं।

दिल्ली में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए राजवर्धन सिंह परमार ने आगे कहा कि जिस तरह से लोक जनशक्ति पार्टी का दिल्ली में जनाधार बढ़ रहा है जिस तरह से मेरी लोकप्रियता बढ़ रही है उससे चिराग पासवान इर्ष्या कर रहे हैं, इसी कारण से तमाम तरह के गंदे हथकंडे अपना कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं लेकिन चिराग पासवान अपनी साजिश में कभी सफल नहीं होंगे।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजवर्धन सिंह परमार ने आगे कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो हमारी कमेटी में है लेकिन काम चिराग पासवान के लिए करते हैं और उन लोगों के माध्यम ही चिराग पासवान ऐसी साजिश रच रहे हैं।

श्री परमार ने आगे कहा कि मैं लोक जनशक्ति पार्टी का एक जिम्मेदार कार्य करता हूं मेरी जिम्मेदारी पार्टी के प्रचार प्रसार और जनाधार बढ़ाने में है, मैं किसी भी तरह से सरकार में शामिल नहीं हूं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं सरकार में उनकी दखल है न कि हमारी। अगर किसी व्यक्ति को पार्टी संबंधित कोई कार्य है वह मुझसे संपर्क कर सकता है लेकिन यदि किसी को मंत्रालय संबंधित कार्य है तो वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जी के कार्यालय या उनसे स्वयं संपर्क कर सकता है। मंत्रालय के कार्य के लिए उनके ऑफिस में कई जिम्मेदार पदाधिकारी तैनात हैं जो जनता के आवेदन और शिकायतों पर कार्य करते हैं। मैं मात्र पार्टी संबंधी कार्यों के लिए ही जिम्मेदार हूं।

राजवर्धन सिंह परमार ने आगे कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो समाज में या पार्टी में भ्रम फैला रहे हैं और इस धन के माध्यम भी मुझे याद दिल्ली कमेटी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ऐसे लोग कभी भी अपने प्रयास में सफल नहीं होंगे। मुझे दिल्ली की जनता का आशीर्वाद और सहयोग हमेशा मिला है और आगे भी मिलता रहेगा।


लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जी हैं ना कि चिराग पासवान।  चिराग पासवान न कभी हमारे अध्यक्ष थे ना अध्यक्ष हैं न कभी अध्यक्ष होंगे।

आने वाले समय में दिल्ली के नगर निगम के होने वाले चुनाव के संबंध में प्रश्न किए जाने पर राज्यवर्धन सिंह परमार ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी निश्चित रूप से दिल्ली के नगर निगम चुनाव में भाग लेगी, लेकिन यह सिर्फ नेतृत्व तय करेगा हम 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन यह तय है कि दिल्ली के चुनाव में हम एनडीए के बैनर के तले ही चुनाव लड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के बैनर तले लोक जनशक्ति पार्टी हमेशा जनहित में कार्य करती रहेगी। DDS